Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

स्वच्छ भोपाल एक पहल कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुरुगन

शनिवार को भोपाल में एक दशक स्वच्छता के, स्वच्छ भोपाल के लिए विशेष पहल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त द्वारा स्वच्छ भारत मिशन पर प्रेजेंटेशन दिया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर एल मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को घर-घर का कार्यक्रम बनाया। सरकारी दफ्तरों में 40 साल पुरानी फाइलों को स्क्रैप करने के साथ कबाड़ में पड़े 15 साल पुराने वाहनों को भी स्क्रैप के रूप में यूटिलाइज कर स्वच्छता को बढ़ावा दिया। खाली जमीनों में पार्क और मीटिंग प्वाइंट्स बनाए गए। भोपाल ने सफाई के लिए जो काम किए है, वह आने वाले समय में लोगों को स्वच्छता के लिए उत्प्रेरित करेंगे।

10 साल पहले तक लोग शौचालय और स्वच्छता पर बात नहीं करते

कार्यक्रम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि, आज से 10 साल पहले शौचालय और स्वच्छता के बारे में कोई बात नहीं करना चाहता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया। यह एक अभियान बन गया। भोपाल के लोगों ने भी इसमें भागीदारी की। धीरे-धीरे भोपाल की स्वच्छता कैटेगरी में बदलाव आया और स्वच्छ कैपिटल के रूप में चुना गया।

सांसद शर्मा ने कहा कि महापौर रहने के दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ रोको टोको अभियान चलाया। यह तय किया कि न गंदगी करेंगे न करने देंगे। सभी के प्रयासों से भोपाल स्वच्छ बना। हमारी हमेशा कोशिश होनी चाहिए कि भोपाल शहर क्लीन भोपाल ग्रीन भोपाल बना रहे। शर्मा ने कहा कि भोपाल की भानपुर खंती एक दाग थी। जिसे साफ करने का काम भोपाल के लोगों ने किया है।

शहर के लोगों ने खुलकर सहयोग किया

महापौर मालती राय ने कहा कि भोपाल को स्वच्छ बनाने के लिए व्यवहार में परिवर्तन करने का काम लोगों ने किया है। यहां के संगठनों ने खुलकर स्वच्छता के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई है। कुछ लोगों ने प्लास्टिक मुक्त भोपाल के लिए बर्तन तक देने का काम किया है। इसके अलावा बहुत सारे संगठन स्वच्छता को लेकर काम कर रहे हैं।

भोपाल की तंग गलियों में जहां नगर निगम की सफाई वाहन नहीं जा पाते, वहां 130 छोटे रिक्शे भेजने का काम नगर निगम ने कल से शुरू किया है। अब जहां गंदगी रहती थी वहां पर सफाई का काम तेज होगा। राय ने कहा इंदौर देश का स्वच्छतम् शहर है, वहां के लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल को स्वच्छता के लिए प्रमोट कर रहे हैं।

भोपाल के नागरिकों से आग्रह है कि जो लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदें वे नगर निगम में अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। पीआईबी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर मालती राय ने कहा कि स्वच्छता को लेकर पीआईबी का यह वार्तालाप भोपाल को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोगी बनेगा।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img