Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

इंदौर में समुदाय विशेष के युवक पर रेप का केस:शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव

शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी पीड़िता आरोपी से शादी के लिए कहती वो टाल देता। बाद में मारपीट तक करने लगा। पीड़िता से धर्म परिवर्तन के लिए कहा। इनकार करने पर मारकर टुकडे-टुकड़े कर फेंकने की धमकी तक दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पीड़िता की शिकायत पर लसूड़िया थाना पुलिस ने सादिक शेख के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने बीए की पढाई की है। वो साल 2018 में जॉब के सिलसिले में इन्दौर में आई थी। यहां टेली परफॉर्मेंस कम्पनी मे सर्विस करती थी। वहां पर सादिक शेख भी जॉब करता था। उससे बातचीत और परिचय हो गया। कुछ दिनों के बाद ही सादिक उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

1 मार्च 2019 को वो पीड़िता के रूम पर आया और जबर्दस्ती संबंध बनाए। पीड़िता ने जब आरोपी से शादी के लिए कहा तो उसने उसका धर्म अपनाना के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने धर्म बदलने से मना कर दिया। इसी बीच आरोपी ने परिवार के कहने पर दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसके बाद पीड़िता से उसका संपर्क खत्म हो गया।

युवक शादी के बाद भी करता रहा परेशान

साल 2021 में आरोपी सादिक ने पीड़िता को मिलने के लिए मैसेज किया। पीड़िता ने मना किया। कहा कि तुम्हारी शादी हो चुकी है। इस पर आरोपी ने तलाक होने की बात उसे बताई और मिलने के लिए दबाव बनाया। फरवरी 2021 में पीड़िता के मकान पर आरोपी मिलने आया और जबर्दस्ती संबंध बनाए। आरोपी ने कहा कि पत्नी से तलाक हो गया है और मैं तुमसे शादी करूंगा। इसके बाद आरोपी कई बार पीड़िता के रूम पर आकर संबंध बनाए।

पीड़िता शादी के लिए कहती तो आरोपी मारपीट करता। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने दोनों के संबंध की बात किसी को बताई तो वो उसे मारकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर फेक देगा। डर के कारण पीड़िता ने पहले तो किसी को यह बात नहीं बताई। बाद में एक परिचित को पूरा मामला बताया। उसने पीड़िता को हिम्मत दी। इसके बाद वो थाने पहुंची और केस दर्ज कराया है।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 366, 506 में केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है।

– कृष्णा राठौर, पुलिसकर्मी

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img