Monday, February 23, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में ससुर की जासूसी करने बुर्का पहनकर पहुंचा दामाद:हमले के शक में ससुर और पड़ोसियों ने बेरहमी से पीटा, थाने पहुंची शिकायत

भोपाल के बागसेवनिया थाना इलाके में स्थित अमराई परिसर में रहने वाले एक व्यक्ति के घर उसी का दामाद दो दोस्तों के साथ बुर्का पहनकर पहुंच गया। दामाद महिला की आवाज में ससुर से अश्लील बातें करने लगा। बुर्के के नीचे जूते पहना देख ससुर को शक हुआ। उसे लगा कि अज्ञात लोग हमला करने की नीयत से घर में घुसे हैं।

उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और घर में घुसे तीनों युवकों की पिटाई कर दी। घटना तीन दिन पुरानी 23 अक्टूबर की रात की है। 24 अक्टूबर को ससुर की ओर से थाने में लिखित शिकायत की गई है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है।

टीआई अमित सोनी के मुताबिक, राजेश सिंह (50) अमराई में रहते हैं और गोविंदपुरा स्थित एक फैक्ट्री में जॉब बरते हैं। उन्होंने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि, अज्ञात लोग उनके घर में मारपीट कर लूट पाट की नीयत से घुसे थे। तीनों बुर्का पहने हुए थे। जांच के बाद आरोपियों में एक युवक उनका दामाद था।

महिलाओं पर खर्च करने का शक था

बुर्के में राजेश के घर घुसा एक युवक विशाल सिंह राजेश का दामाद है। दोनों की आपस में बनती नहीं हैं और एक दूसरे के घर आना और जाना भी कम है। विशाल को शक है कि ससुर का बाहरी महिलाओं से रिश्ता है।

परिवार में दूसरी बेटी की शादी है। विशाल को संदेह था कि बेटी की शादी के लिए रखी रकम को ससुर किसी अन्य महिला पर खर्च न कर दें। लिहाजा उनकी जासूसी करने वह बुर्के में ससुर के घर पहुंचा था। यहां उसने महिला की आवाज में ससुर से लुभावनी बातें की।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img