Thursday, November 5, 2026
17.6 C
Bhopal

आशुतोष शर्मा होंगे बैरसिया के नए SDM:भोपाल कलेक्टर ने 2 एसडीएम बदले; दीपक पांडे को मिला सिटी सर्कल का जिम्मा

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को दो एसडीएम को इधर से उधर किया। पहले एमपी नगर सर्कल में कोचिंग सेंटरों पर सख्त कार्रवाई करने और फिर शहर वृत्त में मेट्रो का अतिक्रमण हटाने वाले एसडीएम आशुतोष शर्मा को बैरसिया का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, दीपक पांडे की वापसी हुई है।

एसडीएम शर्मा के पास पिछले दो महीने से शहर वृत्त का जिम्मा था। उन्हें एमपी नगर से शहर वृत्त का जिम्मा सौंपा गया था। यहां उन्होंने पुल बोगदा और आजाद नगर में मेट्रो निर्माण में आड़े आ रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इसी बीच सोमवार को उन्हें बैरसिया की जिम्मेदारी दी गई।

एसडीएम आशुतोष शर्मा को अब बैरसिया अनुभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

4 महीने में दूसरा तबादला एसडीएम शर्मा का 4 महीने के भीतर दूसरा तबादला है। भोपाल में वे अब तक तीन डिवीजन का प्रभार देख चुके हैं। सबसे पहले उन्हें हुजूर एसडीएम बनाया गया था। वहीं, पिछले 4 महीने में से एसपी नगर और शहर वृत्त की जिम्मेदारी देख चुके हैं। अब उन्हें बड़े अनुभाग बैरसिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आखिर एसडीएम बनाए गए पांडे कलेक्टोरेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडे को शहर वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे बैरसिया के एसडीएम थे, लेकिन हंगामे के एक मामले में उन्हें हटाकर वापस कलेक्टोरेट में पदस्थ किया गया था। करीब डेढ़ महीने बाद अब वे नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

आदित्य जैन अब बैरागढ़ के एसडीएम संयुक्त कलेक्टर आदित्य जैन के पास पिछले डेढ़ महीने से दो अनुभाग की जिम्मेदारी थी। वे बैरागढ़ और बैरसिया दोनों का ही प्रभार संभाल रहे थे। शर्मा के बैरसिया में पदस्थ होने से अब वे सिर्फ बैरागढ़ अनुभाग की जिम्मेदारी ही देखेंगे

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img