Thursday, March 5, 2026
25.2 C
Bhopal

पागल कुत्ते ने एक दर्जन लोगों को घायल किया

नेपानगर में एक पागल कुत्ते ने लगभग एक दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते ने महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों को हमला कर उन्हें घायल किया। किसी के पैर तो किसी के हाथ में चोट आई। सभी घायल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर पहुंचे।

भातखेड़ा रोड और सात नंबर गेट के पास गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक कुत्ते ने लोगों काटा। नगर पालिका की ओर से लंबे समय से आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान नहीं चलाया जा रहा है। ऐसे में आवारा कुत्ते लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी तरह आवारा पशुओं के कारण भी लोग परेशान हो रहे है।

यह लोग हुए हमले के शिकार

जतीन (13) निवासी भातखेड़ा, सुरेश वशिष्ट (46) निवासी सात नंबर गेट, कृष्णा दौलत (13) निवासी अंधारवाड़ी, अनाया विनोद तायड़े (9) एमजी नगर, संतोष तायड़े (24) निवासी एमजी नगर, नंदलाल सोनवणे (42) निवासी सात नंबर गेट, श्यामराव सोनवणे (62) निवासी सात नंबर गेट, अश्विनी सिंह (25) निवासी भातखेड़ा, दिलवीर रमेश (11) निवासी भातखेड़ा सहित एक दर्जन से अधिक लोग हमले के शिकार हुए हैं।

मामले में नपाध्यक्ष ने टीम को मौके पर भेजने की बीत कही। वहीं, नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल ने कहा कि आपके जरिए मुझे जानकारी मिली है। मैं अभी मौके पर टीम को भेजती हूं।

Hot this week

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

तेज रफ्तार बाइक ने ली सुरक्षाकर्मी की जान, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

Topics

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img