Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

ग्वालियर के होटल में बुलाकर युवती से गंदी हरकत:युवती ने शोर मचाया और भागकर खुद को बचाया

ग्वालियर में युवती को होटल में बात करने का झांसा देकर एक युवक ने बुलाया और गंदी हरकत करने का प्रयास किया। युवक के इरादे समझकर युवती ने शोर मचाया और होटल से भागकर खुद को बचाया।

घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित होटल साया इन की है। युवती ने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय थाना में की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस जब आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची तो वह फरार मिला है।

ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रहने वाली 25 युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि साल 2022 से उसकी दोस्ती आकाश गुर्जर पुत्र दिलीप गुर्जर से है। कुछ महीने पहले उनकी दोस्ती टूट गई थी, लेकिन दो दिन पहले आकाश ने उसे कॉल कर बातचीत करने के लिए होटल साया इन में बुलाया था। जब युवती होटल पहुंची तो आरोपी उसे कमरे में ले गया और अंदर जाते ही उससे छेड़छाड़ करने लगा।किसी तरह युवती वहां से भाग कर बाहर आई और थाने पहुंची। जहां पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

युवती की शिकायत पर मामला दर्ज मामले की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि बातचीत करने युवती को उसके दोस्त ने होटल बुलाया था। उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी। युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं आया है। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img