Sunday, April 26, 2026
38.1 C
Bhopal

स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा:4 युवतियों के मिलने पर सेंटर सील, चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

जालौन के उरई में बस स्टैंड के पास संचालित एक स्पा सेंटर पर महिला थाना पुलिस ने सीओ उरई और कोतवाली पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। इस दौरान सेंटर से 4 युवतियों को बरामद किया गया, जो मसाज का काम करने के लिए आई थीं। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर का संचालक मौके से फरार हो गया।

डायल 112 पर मिली थी सूचना

डिप्टी एसपी उमेश कुमार पांडेय को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि “सेंसेशन स्पा” नामक मसाज सेंटर में अवैध गतिविधियां हो रही हैं। सूचना के आधार पर डिप्टी एसपी के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने मौके पर छापा मारा।

युवतियों से पूछताछ, सही जानकारी नहीं दी

छापेमारी के दौरान चार युवतियां मिलीं, जिनमें से एक झांसी, एक लखनऊ और दो दिल्ली की निवासी थीं। पूछताछ के दौरान युवतियों ने अपने नाम और पते स्पष्ट नहीं बताए। पुलिस ने उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचना दी है, ताकि उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जा सके।

डिप्टी एसपी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि छापेमारी में स्पा सेंटर से कोई अवैध गतिविधि करते हुए प्रमाण नहीं मिले हैं। हालांकि, स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

सेंटर सील, जांच जारी

इस कार्रवाई के बाद प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह और सीओ सिटी ने पुलिस के सहयोग से स्पा सेंटर को सील कर दिया है। पुलिस सेंटर के फरार संचालक की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्ती का संदेश गया है।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img