Thursday, June 18, 2026
37.5 C
Bhopal

भोपाल आलमी तब्लीगी इज्तिमा में 4 फूड जोन:टेंट, टॉयलेट, सड़कों का काम पूरा; 28 से आएंगी जमातें

भोपाल में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक आलमी तब्लीगी इज्तिमा होना है। तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। 95% काम पूरा हो चुका है। टेंट, टॉयलेट, फूड जोन, सड़कों का काम तो पूरा कम्प्लीट हो चुका है, इलेक्ट्रिक वर्क 10% बचा है। यह भी अगले दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

इज्तिमा कमेटी के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉक्टर उमर हफीज ने बताया-

28 नवंबर से जमातें भी आना शुरू हो जाएंगी। इस बार इज्तिमा की थीम सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त रखी गई है।

300 से ज्यादा जमातें आएंगी इस बार 300 से ज्यादा जमाते इस इज्तिमे में आएंगी, जो 28 नवंबर तक भोपाल पहुंचेंगी। इस बार 600 एकड़ एरिया में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 300 एकड़ में पार्किंग, 100 एकड़ में टेंट लगाया जा रहा है। 200 एकड़ एरिया में दूसरी व्यवस्थाएं जैसे- फूड जोन, वुजू खाने, वॉशरूम बनाए गए हैं। 4 फूड जोन बनाए गए हैं। इंटरनल फूड की 28 शॉप, 21 नाश्तें और पानी के लिए भी कई शॉप्स हैं, जो करीब 80 के आसपास हैं। 300 शॉप्स होटल की हैं।

इस बार 12 लाख लोगों के आने की उम्मीद

इस बार के इज्तिमा में मेट्रो निर्माण का काम रुकावट नहीं बने, इसलिए भोपाल टॉकीज से करौंद तक के एरिया में बैरिकेडिंग कम की जाएगी। इज्तिमा के पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक 8 लाख लोग जमा होते हैं। आखिरी दिन दुआ में शामिल होने के लिए 4 लाख से अधिक लोग और पहुंचते हैं। इस बार 12 लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है।

ये भी खास

  • इस बार 300 से अधिक जमातें मध्यप्रदेश से आएंगी।
  • 12 से अधिक देशों के लोगों के शामिल होने की संभावना।
  • 60 हजार से अधिक चार पहिया वाहनों की पार्किंग का इंतजाम।
  • सवा लाख से अधिक दोपहिया वाहन की पार्किंग की जगह।
  • एक हजार से अधिक ऑटो और 2 हजार से अधिक बसें भी हो सकेंगी पार्क।

पिछले आयोजनों से ये अलग

  • 600 एकड़ का होगा आयोजन स्थल, पिछली बार 300 एकड़ था।
  • 45 हजार वालेंटियर व्यवस्थाएं संभालेंगे, पिछले साल 30 हजार थे।
  • 300 एकड़ में वाहनों के लिए पार्किंग, पिछले साल 150 एकड़ में थी।
  • 45 कचरा गाड़ियां 3-4 फेरे करेंगी, बीते साल 30 गाड़ियों ने 2-3 फेरे किए।
  • 40 बोर आयोजन स्थल के, 15 बाहरी बोर से पानी लेंगे। पिछले साल 30 थे।

Hot this week

भोपाल: मानसून सिर पर, पर एमपी नगर में ‘अव्यवस्था’ का नाला अब भी मुसीबत

​भोपाल। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के साथ...

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img