Wednesday, October 21, 2026
27.4 C
Bhopal

युवक का अपहरण, फोन-पे पर ली ₹25 हजार की फिरौती

ग्वालियर में युवक को उसके साथी ने अपने दोस्तों की मदद से अगवा कर लिया। मुरार के बारादरी चौराहे पर आरोपी उसे बंधक बनाकर कार में डाल ले गए। इंदरगढ़ (दतिया) तक ले जाते समय रास्ते में उसे पीटा गया। कमरे में बंधक बनाकर छोड़ने के बदले 25 हजार रुपए की डिमांड की

युवक ने अपने एक दोस्त से 25 हजार रुपए की फिरौती की रकम आरोपी को फोन-पे के जरिए दी। इसके बाद बदमाश वापस मुरार में उसे छोड़कर भाग गए।

वारदात शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। पुलिस ने रविवार सुबह जानकारी मिलने पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी से उधार लिए थे 8 हजार रुपए

शहर के मुरार में मीरा नगर निवासी सोमिल शर्मा (21) ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पिता नरेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक आया था। पिता के इलाज में काफी पैसा खर्च हुआ था। 15 दिन पहले उसने परिचित आकाश राणा से 8 हजार रुपए उधार लिए थे। रुपए लेते समय 15 दिन बाद 15 हजार रुपए वापस करने का वादा किया था, लेकिन समय पर रुपए वापस नहीं कर सका। आकाश ने 15 हजार रुपए मांगे, तो उसने और समय मांगा। इस पर आकाश ने गाली-गलौज की।

सोमिल के मुताबिक, शनिवार शाम आकाश अपने दोस्तों के साथ कार से आया। उसे मिलने के लिए बारादरी चौराहा पर बुलाया। आकाश उसे कार में बैठाकर हाईवे की तरफ ले गया। आरोपी पीटतेहुए इंदरगढ़ ले गए। वहां एक कमरे में बंधक बना लिया।आकाश और उसके साथियों ने कट्टे अड़ा दिए।

पुलिस के पास पहुंचा पीड़ित आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद सोमिल मुरार थाने पहुंचा। थाना प्रभारी मदनमोहन मालवीय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img