Monday, August 31, 2026
25.1 C
Bhopal

पैसा डबल करने नाम पर राजस्थान के कॉन्ट्रेक्टर से धोखाधडी

शिवपुरी जिले के पोहरी कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति ने राजस्थान के रहने वाले लेबर कॉन्टेक्टर के साथ पैसा डबल करने के नाम 55 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पोहरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले विशाल पुत्र नेमीचन्द गोस्वामी (45) ने पोहरी पुलिस को बताया कि वह लेबर कॉन्टेक्टर है। कुछ समय पहले एक निर्माणाधीन साइड पर उसकी मुलाकात पोहरी के रहने वाले जितेन्द्र उर्फ श्रीधर पुत्र रघुराज गुर्जर से हुई थी। इसके बाद उसके द्वारा कई बार लेबर पहुंचाई गई थी। हालही में जयपुर में एक साइड शुरू हुई थी। उसे लेबर की आवश्यकता थी। 19 दिसंबर को लेबर के लिए जीतेन्द्र गुर्जर से फोन पर बात की थी। उसने लेबर उपलब्ध कराने के लिए पोहरी बुलाया था।

पैसा डबल कराने के नाम पर 55 हजार रुपए लिए

विशाल ने बताया कि 22 दिसंबर को वह और उसके साथ पुष्पेन्द्र ठाकुर, राजू जाट, क्लान जाट व घासीलाल जाट पोहरी पहुंच गए थे। यहां जीतेन्द्र गुर्जर ने पैसा डबल कराने की बात कहते हुए 55 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद जीतेन्द्र गुर्जर ने ना ही पैसा डबल किए और ना ही लेबर करवाई। जब पैसों की मांग की गई तो जीतेन्द्र द्वारा पैसा भी वापस नहीं लौटाए।

बता दें कि पोहरी पुलिस ने भरतपुर के रहने वाले विशाल पुत्र नेमीचन्द गोस्वामी की शिकायत पर पोहरी के रहने वाले जितेन्द्र उर्फ श्रीधर पुत्र रघुराज गुर्जर के खिलाफ धारा 316(2), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img