Monday, August 31, 2026
25.1 C
Bhopal

छोटे किसानों को बोनस देने की तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ऐसे छोटे किसान जिनकी फसलों की खरीदी सरकार के माध्यम से नहीं हो पाती और वे अपने स्तर से फसल बेच देते हैं, उन्हें प्रति हेक्टेयर बोनस राशि देने को लेकर जल्दी ही निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में विचार कर उन किसानों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या अपेक्षाकृत सक्षम नहीं हैं। इसके साथ ही ओला,पाला आदि से फसलों के नुकसान पर जिला स्तर पर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

बीजेपी के संकल्प पत्र में किया था वादा

सीएम मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की दृष्टि से सरकार ने तय किया है कि किसान धान बेचने के लिए अभी न लाएं। इसे आगे की तारीख में एडजस्ट करेंगे। बीजेपी के संकल्प पत्र में कहा गया था कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए बोनस देने का काम करेंगे। प्रति हेक्टेयर राशि देकर ऐसे छोटे किसान जो अपनी फसल बेचने के लिए नहीं आ पाते हैं उन्हें सरकार बोनस के रूप में मदद देगी।

इसके लिए सरकार काम कर रही है और जल्दी ही इसको लेकर ऐलान किया जाएगा। छोटे किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल पाने की शिकायतें आती हैं, इसलिए सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-

प्राकृतिक आपदा से फसलों की क्षति के प्रावधान के अनुसार किसानों को राहत राशि दी जाएगी। देश के साथ प्रदेश में भी मौसम बदला है। किसानों के किसी भी संकट में सरकार संवेदनशील होकर उनके साथ खड़ी है। कोई नुकसान होता है, ओला-पाला की स्थिति बनती है तो कलेक्टर की माध्यम से मदद करेंगे। मौसम ठंडा है, फसल भी बचाना है और व्यक्ति भी बचाना है। बोरवेल खुले न रखें, अगर कहीं ऐसी स्थिति हो तो इसकी जानकारी दें।

Hot this week

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1 लाख रुपए; साइबर पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

इंदौर बॉम्बे अस्पताल में डॉक्टर राठी से अपॉइंटमेंट लेना एक...

Topics

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img