Monday, August 31, 2026
26.1 C
Bhopal

सड़क की सफाई पर विवाद

भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा ने रविवार को वार्ड 48 के दरोगा सुमित गजभिए को फोन पर धमकाया। पार्षद वर्मा ने दरोगा को उसकी औकात बताने की बात कही है। एक दिन पहले वर्मा ने जोन 6 के एएचओ वासुदेव उदेनिया को फोन पर गालियां बकी थीं।

बताया गया है कि पार्षद जिस अदिति मोहिनी अपार्टमेंट में रहते हैं, शनिवार को उसके सामने वाली रोड पर बारिश का पानी भर गया था। सड़क की सफाई कर पानी निकालने की बात पर कहासुनी हुई तो शनिवार रात करीब सात बजे पार्षद वर्मा ने एएचओ को गालियां बकी थीं। रविवार सुबह इसी रोड की सफाई को लेकर वे दरोगा से उलझ गए। पार्षद वर्मा ने दरोगा को कॉल करके पूछा कि सफाई हो गई? दरोगा ने कहा कि हो गई तो उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि सफाई तो मैंने कराई है।

उन्होंने दरोगा से किसी सोशल मीडिया ग्रुप पर कुछ लिखने पर आपत्ति जताई और कहा कि तू ग्रुप पर लिखेगा, तेरी इतनी औकात है। आओ बेटा तुम्हें अभी बताते हैं। कहते हुए धमकाया। इसके बाद तमाम एएचओ और दरोगा माता मंदिर पर एकत्रित हुए और कमिश्नर हरेंद्र नारायण को लिखित शिकायत की। कमिश्नर ने उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

Hot this week

गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1 लाख रुपए; साइबर पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

इंदौर बॉम्बे अस्पताल में डॉक्टर राठी से अपॉइंटमेंट लेना एक...

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

Topics

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img