Monday, August 31, 2026
26.1 C
Bhopal

पति से विवाद… बेटे के साथ तालाब में जान देने पहुंची महिला

खुदकुशी के इरादे से बड़े तालाब में कूद रही महिला और उसके 11 साल के बेटे को तलैया थाना पुलिस ने बचा लिया। महिला तालाब में छलांग लगाती, इससे पहले पहुंची पुलिस ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला काफी देर से तालाब के पास बैठी थी।

महिला ने ऐसा करने की वजह घरेलू विवाद बताया है। घटना के समय वह पति के साथ घूमने जा रही थी। विवाद होने पर पति उसे वीआईपी रोड पर छोड़कर चला गया था। पुलिस ने उसके पति को बुलाया। काउंसिलिंग के बाद दोनों को रवाना किया गया।

थाना प्रभारी सीबीएस राठौर ने बताया कि शाम करीब 6.30 बजे सूचना मिली थी, एक महिला वीआईपी रोड के पास बड़े तालाब में कूदने वाली है। उसके साथ 11 साल का बेटा भी है। एसआई सृष्टि गुप्ता उसी इलाके में भ्रमण पर थीं। टीम को लेकर पहुंचीं सृष्टि ने तालाब की बाउंड्री से सटकर खड़ी महिला को पकड़ लिया।काफी देर तक शांत बैठने के बाद महिला ने बताया, उसका पति से विवाद हुआ था।

वह घूमने जा रही थी, विवाद होने पर पति उसे वीआईपी रोड पर छोड़कर चला गया। पहले से घरेलू विवाद चल रहा है। महिला ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया। दंपती को काउंसिलिंग के बाद घर रवाना किया गया।

Hot this week

गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1 लाख रुपए; साइबर पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

इंदौर बॉम्बे अस्पताल में डॉक्टर राठी से अपॉइंटमेंट लेना एक...

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

Topics

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img