Tuesday, October 20, 2026
24.9 C
Bhopal

हाईवे पर कार में शराब पीते मिले युवक

नए साल पर शहर की सुरक्षा दुरुस्त रखने की कवायद पुलिस ने एक दिन पहले से शुरू कर दी है। सोमवार रात से शहर में रैंडम चेकिंग की शुरुआत हुई। शहर से लेकर हाईवे तक एक साथ पुलिस जवान और अफसर सड़कों पर उतर आए। देर रात तक चली चेकिंग में एक सैकड़ा से ज्यादा वाहन पकड़े हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

गणेशपुरा तिराहा पर पुलिस ने एक बलेनो कार में सवार दो युवकों को शराब पीते पकड़ा है। कार से शराब की बोतल भी मिली है। एसडीओपी बेहट संतोष पटेल, बिजौली थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने कार सवारों पर एक्शन लिया, तो सिर झुकाकर माफी मांगने लगे। पुलिस ने उनसे कहा है कि नए साल में सिर झुकाकर शर्मिंदा न होना पड़े, इसलिए कार में शराब न पीएं।

एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने बताया कि युवकों को समझाया कि कार में शराब पीना गैर कानूनी है। शराब पीकर वाहन चलाने से वे खुद की जान को खतरे में डालते ही हैं, और लोगों की जान के लिए खतरा बनते हैं

जुर्माना भरा और सिर झुकाकर खाई कसम- गाड़ी में फिर नहीं पीएंगे शराब जब पकड़े गए दोनों युवकों के परिवार वालों को वहीे बुलाने के लिए कहा तो वे पुलिस के पैरों में गिड़गिड़ाकर माफी मांगने लगे। इसके बाद उनका ब्रीथ एनालाइजर से टेस्ट किया गया, तो 30 प्रतिशत से कम लेवल पर शराब पीना पाया गया। उनका मोटल व्हीकल एक्ट के तहत चालान कर जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने सभी के सामने सिर झुकाकर गाड़ी में कभी भी शराब नहीं पीने का वादा किया। इसके बाद पुलिस ने उनको छोड़ दिया है।

शहर में पकड़े एक सैकड़ा वाहन पुलिस ने रात 11 बजे तक शहर में एक सैकड़ा वाहन पकड़े थे। जिसमें काली फिल्म ग्लास वाले वालों पर चालान की कार्रवाई की गई। नशे में वाहन चलाते पकड़े गए वाहन चालकों पर मोटल व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना किया गया। कई वाहन अन्य शहरों के नंबर के चलते मिले। उनको भी पकड़कर चेक किया।

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img