Sunday, May 10, 2026
35.1 C
Bhopal

प्रेमी के साथ पति की हत्या की रची साजिश

3 दिन पहले गांगीवाड़ा की कुलबेहरा नदी में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि युवक की मौत दम घुटने की वजह से हुई थी।

दरअसल 18 जनवरी को गांगीवाड़ा में कुलबेहरा नदी के पुल के पास केवल सल्लाम नाम के शख्स का संदिग्ध अवस्था में शव मिला था और वहीं कुछ दूरी पर एक बाइक मिली थी। पुलिस ने पूछताछ और पड़ताल की तो सामने आया कि घटना के दिन पति के घर से जाने के बाद पत्नी ने पति से मोबाइल पर लगभग 6 पर बात की। लेकिन, पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी।

लोन दिलवाने के नाम पर छिंदवाड़ा बुलाया पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक हुआ, पूछताछ में सामने आया कि पत्नी विनीता सल्लाम (32) ने अपने प्रेमी मनीष साहू (30) और विकास साहू (21) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 18 जनवरी को प्रेमी ने केवल को लोन दिलवाने के नाम पर छिंदवाड़ा बुलाया और अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पत्थर से कुचलकर केवल को पुल से फेंककर हादसा दिखाने की कोशिश की।

प्रेमी में मृतक के नाम पर ली थी निगम की आरक्षित दुकान कुछ महीने पहले प्रेमी मनीष साहू ने इमलीखेड़ा में निगम की आदिवासी वर्ग की आरक्षित दुकान केवल से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदने की बात की लेकिन केवल ने मना कर दिया। इसके बाद प्रेमी ने विनीता के बजाय केवल के नाम पर दुकान खरीदी। केवल आए दिन मनीष साहू से शराब पीने के नाम पर पैसे की डिमांड करता था और शराब पीने के बाद पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसके चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश को अंजाम दिया।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img