Wednesday, July 8, 2026
25.2 C
Bhopal

रीवा में ऑटो ड्राइवर को मिले 27,500 रुपए:थाने पहुंचकर जमा कराया

रीवा में गुरुवार को एक ऑटो ड्राइवर को अपने ऑटो में 27 हजार 500 रुपए का गद्दा मिला। जिसे उन्होंने ईमानदारी से थाने में जमा करा दिया।

ऑटो ड्राइवर एहसास खान ने बताया कि मुझे आज ऑटो रिक्शा में 500 के नोटों की एक गड्डी मिली थी। मुझे लगा कि यह रुपए जिसके भी है, वो परेशान हो रहा होगा। किसी बीमार के पैसे हो सकते हैं। यह बात सोचकर मैं पुलिस के पास पहुंच गया।

एहसास ने पुलिस को बताया कि नए बस स्टैंड की ओर गया था। सवारी के उतरने के बाद ऑटो खाली हुआ तो ऑटो की सफाई करने लगा। तभी 500 के 55 नोट मिले जो कुल 27,500 रुपए थे।

मां के साथ थाने पहुंचा

एहसास ने ये बात अपनी मां को बताई। उसने बताया कि मेरी मां और बहन भी साथ में थाने पहुंच गई। जिसके बाद पैसा थाने में जमा कर दिया। थाना प्रभारी सिविल लाइन ने ईमानदारी के लिए ऑटो चालक को बधाई दी गई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो चालक का यह कदम और लोगों के लिए भी ईमानदारी की प्रेरणा है। एक ऑटो चालक के लिए 27,000 बड़ी रकम होती है, लेकिन उसमे ईमानदारी दिखाई। इसलिए उसे आने वाले समय में पुलिस अधीक्षक सम्मानित भी करेंगे।

Hot this week

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img