इंदौर के संयोगितागंज इलाके में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसमें वह स्कूल से अपने घर जाने के लिए निकली। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ हरकत की। छात्रा घर पहुंची ओर परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इलाके के शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अमन निवासी चितावद के खिलाफ छेडछाड़ काे लेकर केस दर्ज किया है। छात्रा ने बताया कि वह सातवीं कक्षा में पढ़ती है, अमन आए दिन उसका पीछा करता है।
सोमवार को वह स्कूल से करीब शाम 4 बजे के लगभग छुट्टी होने के बाद पैदल अपने घर जा रही थी। तभी अमन आया ओर रास्ता रोका ओर कहा कि उसे बात करना है। मना करते हुए आगे बढ गई, इसके बाद उसने लगातार पीछा किया। एक जगह रास्ते में हाथ पकड़ा ओर कहा कि बात नहीं करेगी तो ठीक नही रहेगा। इसके बाद छात्रा ने शोर मचा दिया तो वह मौके से भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।




