Saturday, October 3, 2026
31.9 C
Bhopal

एमपी-जापान रिश्तों को नई मजबूती

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से मुलाकात की। इम्पीरियल होटल में हुई इस बैठक के दौरान दोनों ने भारत-जापान के ऐतिहासिक और मजबूत संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने मध्य प्रदेश और जापान के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर हैं, जो 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वे जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS 2025) के लिए आमंत्रित करेंगे।

मुख्यमंत्री का सोशल मीडिया संदेश

डॉ. मोहन यादव ने अपनी मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा:’मध्य प्रदेश और जापान की मित्रता में एक नया अध्याय जोड़ने की शुरुआत। भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज के साथ बैठक में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों और औद्योगिक साझेदारी के नए अवसरों पर चर्चा हुई।’

प्रवासी भारतीयों ने किया पारंपरिक स्वागत

सीएम यादव के टोक्यो पहुंचने पर प्रवासी भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। तिलक, साफा और पारंपरिक तलवार भेंट करते हुए एनआरआई समुदाय ने उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री का जापान दौरा: प्रमुख कार्यक्रम

  • महात्मा गांधी पार्क में पुष्पांजलि: सीएम यादव एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क जाकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे।
  • ‘सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप’: भारतीय दूतावास में आयोजित इस रोड शो में मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे।
  • उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग: सीएम यादव जापान के प्रमुख संगठनों जैसे केदानरेन और जेट्रो एचक्यू के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
  • कोबे और ओसाका यात्रा: सीएम यादव ‘सिस्मेक्स’ और ‘पैनासोनिक एनर्जी’ जैसी कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उनकी साइट्स का दौरा करेंगे।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS 2025)

भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली इस समिट में दुनियाभर के निवेशकों की भागीदारी होगी। सीएम यादव इस दौरान जापानी उद्योगों के साथ मध्य प्रदेश में निवेश और साझेदारी के अवसरों को बढ़ावा देने पर जोर देंगे।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img