Saturday, October 3, 2026
26.8 C
Bhopal

एमपी में अनोखे अंदाज में IAS की विदाई…ढोल बजाए

भोपाल में मंगलवार को एक IAS की विदाई अनोखे अंदाज में हुई। ये आईएएस हैं ऋतुराज सिंह। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज को सरकार ने एक दिन पहले ही देवास कलेक्टर बनाया था। जब वे ऑफिस में रिलीव होने पहुंचे तो वहां खुशी में कर्मचारी झूम उठे। जमकर ढोल बजे और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। 2 घंटे स्वागत करने के बाद आईएएस को साफा पहनाकर विदा किया।

सरकार ने सोमवार देर रात 42 आईएएस अफसरों के तबादले थे। इनमें12 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए। इन्हीं में से एक हैं 2015 बैच के आईएएस ऋतुराज। वे लंबे समय से कलेक्टरी मिलने का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि उनके बैच के अधिकांश आईएएस कलेक्टर बन चुके थे। दूसरी ओर, भोपाल जिपं सीईओ बने उन्हें करीब ढाई साल हो गया था। आखिरकार सरकार ने उन्हें देवास जिले का कलेक्टर भेजा है। मंगलवार को ही वे रिलीव हो गए और देवास में ज्वाइनिंग भी दे दी।

गाड़ी के पहुंचते ही ढोल बजाए ऋतुराज दोपहर में जिपं ऑफिस पहुंचे। उनके पहुंचते ही ऑफिस कैम्पस में ढोल बजने लगे। कर्मचारियों ने ऋतुराज को मिठाई खिलाई। इस दौरान कई कर्मचारी खुशी में झूमने लगे। जिला पंचायत के संदीप कुमार श्रीवास्तव, आकाश परमार, कमल चंदानी, रत्नेश गोस्वामी, दीक्षा शर्मा, प्रीति राय, पूर्णिमा चौरसिया आदि भी मौजूद थे।

बीजेपी-कांग्रेस के सदस्य भी एकसाथ आए सीईओ सिंह की विदाई पर बीजेपी और कांग्रेस समर्थित सदस्य भी एक साथ आ गए। अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर, उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट समेत नौरंगी गुर्जर, सदस्य विनय मेहर, अनिल हाड़ा, दीपक गुर्जर आदि ने स्वागत किया।

ढोल बजाकर विदाई भी दी करीब दो घंटे तक स्वागत का दौर चलता रहा। इसके बाद जब सीईओ सिंह रिलीव होकर जाने लगे तो उन्हें ढोल बजाकर ही विदाई दी गई। इस दौरान कर्मचारी फूल बरसाकर स्वागत कर रहे थे।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img