Saturday, October 3, 2026
26.8 C
Bhopal

मप्र में कांग्रेस तेज करेगी वैचारिक लड़ाई

दलबदल के कारण चुनावों में हार और मप्र में कमजोर होते संगठन को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस अब बड़ा बदलाव करने जा रही है। कांग्रेस दफ्तर में अब एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इस लाइब्रेरी में कांग्रेस पार्टी के संविधान से लेकर इतिहास और पार्टी के विचारों पर लिखी गई किताबें रखी जाएगी। कांग्रेस के चार विभागों के बीच समन्वय के जरिए वैचारिक लड़ाई तेज की जाएगी।

नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचार से जोड़ने की कोशिश कांग्रेस ऑफिस में लाइब्रेरी शुरू करने के पीछे का तर्क यह है कि पिछले पांच सालों में जिन विधायकों ने कांग्रेस छोड़ी वहां कांग्रेस के संगठन से जुडे़ कई पदाधिकारी भी पार्टी छोड़ गए। ऐसे में दलबदल करने वाले नेताओं के विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। अब पार्टी के कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से तैयार करने के लिए प्रयास किया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता दफ्तर की लाइब्रेरी में बैठकर कांग्रेस की स्थापना से लेकर तमाम सफरनामे को पढ़ सकेंगे। कांग्रेस नेताओं द्वारा लिखी गई किताबों को पढ़ेंगे।

चार विभागों के समन्वय से तेज होगा का कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया मप्र कांग्रेस के विचार विभाग, सोशल मीडिया, मीडिया विभाग और कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट इन विभागों के बीच समन्वय बनाकर हर 15 दिन में बैठक होगी। पार्टी कार्यालय में एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। जिसमें राजनैतिक साहित्य होगा। उस साहित्य के माध्यम से एजुकेशन सिस्टम आगे बढ़ाया जाएगा। इसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी में वैचारिक लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img