Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

सोशल मीडिया पर कट्‌टे के साथ फोटो, गिरफ्तार

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर एक बदमाश ने कट्‌टे के साथ अपना फोटो अपलोड क्या किया पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। फोटो वायरल होते ही पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने बदमाश की कुंडली खोल दी। घटना मुरार थाना के जड़ेरुआ स्थित कब्रिस्तान की है।

पकड़े गए बदमाश पर चोरी, लूट व दुष्कर्म व मारपीट के 12 से ज्यादा आपराधिक मामले दज हैं। अब पुलिस ने उससे कट्‌टा व एक राउंड बरामद कर लिया है। साथ ही पूछताछ की जा रही है कि यह अवैध हथियार उसने कहां से खरीदा है।

मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक युवक की रील आई, जिसमें वह अवैध हथियार के साथ था। युवक की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह कंपू इलाके का रहने वाला है। इसका पता चलते ही उसकी तलाश की तो वह अपने घर से गायब मिला। पुलिस उसे तलाश रही थी कि तभी पता चला कि जिसकी तलाश पुलिस कर रही है, वह तो जड़ेरूआ स्थित कब्रिस्तान के पास देखा गया है। इसका पता चलते ही विष्णूकांत शर्मा, आरक्षक राजवीर गुर्जर, सुनील शर्मा, जयहिन्द जादौन, शिवनारायण और जोतेन्द्र सिंह को संदेही की तलाश में पहुंचाया। पुलिस को देखते ही संदेही युवक भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने दबोचा और उससे कट्टा बरामद किया है।

सत्रह अपराध है आरोपी पर दर्ज पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की तो उसकी पहचान 22 वर्षीय निवासी निष्कर्ष करन पुत्र राजेश करन निवासी शिंदे की छावनी कमल सिंह का बाग हाल निवास टीवी वार्ड के पास जेएएच कैंपस के रूप में हुई। उसका रिकार्ड खंगाला तो पता चला कि उसके खिलाफ पूर्व में सत्रह मामले दर्ज है, जिसमें लूट, दुष्कर्म, चोरी सहित अन्य मामले है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह किस वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। पुलिस का कहना इस मामले में सीएसपी मुरार राजीव जंगले ने बताया कि एक बदमाश को मुरार थाना पुलिस ने कट्टे के साथ पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश पर पूर्व में 17 आपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img