Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

प्रिंसिपल ने छात्र के सिर पर घूंसे मारे, हाथ मरोड़ा

नीमच में स्कूल प्रिंसिपल ने 9वीं के छात्र के सिर पर घूंसे मारे। उसका हाथ मरोड़ दिया। छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।

मामला रेवली देवली गांव के सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल में बुधवार दोपहर का है। घायल छात्र के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

परिजन के मुताबिक, मंगलवार को छात्र के हाथ से स्कूल में खिड़की का कांच टूट गया था। इस पर प्रिंसिपल राधेश्याम धाकड़ ने छात्र के पिता को बुलाकर शिकायत की थी। पिता ने बच्चे को डांटा भी था। इसके बावजूद प्रिंसिपल ने छात्र की पिटाई कर दी।

छात्र बोला- हाथ से काम नहीं कर पा रहा छात्र ने बताया- प्राचार्य ने मुझे इतना मारा कि मैं अपने हाथों से कोई काम नहीं कर पा रहा। बोलने में भी तकलीफ हो रही है। मैंने स्कूल की खिड़की का कांच नहीं तोड़ा। बेवजह मुझे सजा दी गई। जहां कैमरे नहीं लगे हैं, वहां ले जाकर सर ने पीटा।

पिता ने कहा- प्रिंसिपल पर कार्रवाई हो पीड़ित छात्र के पिता ने कहा- मुझे स्कूल से फोन आया कि आपके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है। इसे ले जाइए। मैंने भाई को बोला तो वह स्कूल गया। वहां घटनाक्रम का पता चला। कांच तोड़ने की बात पर मैंने सुबह स्कूल जाकर बच्चे को डांटा भी था। इसके बाद भी प्राचार्य ने उसे मारा। उन पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

प्राचार्य बोले- बेवजह आरोप लगाए जा रहे प्राचार्य राधेश्याम धाकड़ ने कहा- ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सुबह स्कूल में ही छात्र के पिता ने उसे मारा था। हम स्कूल को बेहतर करना चाहते हैं। इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। गंदगी से लेकर शिक्षा तक सभी चीजों में हमने सुधार किया है।

मुझ पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं। बच्चे ने कल स्कूल का कांच फोड़ा था। यह सीसीटीवी में भी दिख रहा है। वह नाटक-नौटंकी कर रहा है।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img