Thursday, February 26, 2026
30.4 C
Bhopal

जय श्री गायत्री फूड्स के 72.50 करोड़ रुपए जब्त

जयश्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक किशन मोदी के यहां गुरुवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल की सर्चिंग हुई। ईडी को छापे में विभिन्न कम्पनियों और परिवार के सदस्यों के नाम पर 66 करोड़ रुपए मिले, जिसे जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही सर्चिंग के दौरान ईडी को कई दस्तावेज, 25 लाख नकदी और लग्जरी कारें मिली हैं। ईडी ने कम्पनी की एफडी के 6.26 करोड़ रुपए फ्रीज कर दिए हैं।

ईडी ने बुधवार को राजधानी भोपाल के अलावा सीहोर और मुरैना जिले में मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर सर्चिंग की कार्यवाही की थी। ईडी ने भोपाल के बिट्ट्‌टन मार्केट, शाहपुरा स्थित आवास के अलावा सीहोर-रातीबड़-भोपाल मार्ग पर ग्राम पिपलिया मीरा में स्थित जय श्री गायत्री पनीर फैक्ट्री पर भी कार्रवाई की है। एक टीम फैक्ट्री प्रबंधन के मुरैना मकान पर भी पहुंची थी।

इन ठिकानों पर की गई सर्चिंग में मोदी के परिसरों में पीएमएलए 2002 के प्रावधान के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। ईडी की टीम द्वारा सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी में की गई जांच-पड़ताल के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, 25 लाख रुपए नकद मिले हैं। इसके साथ ही लग्जरी बीएमडब्ल्यू और फॉरच्यूनर कारें भी मिली हैं। सभी चल अचल संपत्ति के दस्तावेजों की जांच में वित्तीय अनियमितता पाई गई।

ईडी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार किशन मोदी की विभिन्न कंपनियों और परिवार के सदस्यों के नाम पर 66 करोड़ रुपए पाए गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। जांच के दौरान करीब 6.26 करोड़ रुपए की सावधि जमा (एफडी) के रूप में चल संपत्ति मिली है। जिसे फ्रीज कर दिया गया है।

फर्जी सर्टिफिकेट के दस्तावेजों के साथ विदेशी निवेश में भी कार्रवाई

बताया जाता है कि ईडी की जांच में किशन मोदी और उसके परिजनों द्वारा जयश्री गायत्री फूड्स के प्रोडक्ट्स के फर्जी सर्टिफिकेट पाए गए है, जिसके जरिए वह विदेशों में प्रोडक्ट सप्लाई करता था। इसके अलावा इस कम्पनी में शैल कम्पनियों के जरिए पैसों का लेन-देन करने और विदेश फंड हासिल करने की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसे रिटायर्ड इंजीनियर, 1.31 करोड़ की ठगी

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा इलाके में साइबर ठगों...

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

Topics

ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसे रिटायर्ड इंजीनियर, 1.31 करोड़ की ठगी

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा इलाके में साइबर ठगों...

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img