Friday, November 20, 2026
12.1 C
Bhopal

भोपाल में तेज रफ्तार बस ने बुजुर्ग महिला को रौंदा

ऐशबाग इलाके में गुरुवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पैगवार ट्रैवल्स की बस ने लापरवाही से मोड़ पर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। घायल महिला तड़पती रही, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंची। अंततः पुलिस जवान और एक ऑटो चालक की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान उनके बैग में मिले पेन कार्ड के आधार पर सोमवती मिश्रा (65) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वे कुंभ में गए हुए हैं। पुलिस अब उनके आने का इंतजार कर रही है।

हादसे के बाद अफरा-तफरी, लोगों ने उठाए सवाल रात करीब 8 बजे ऐशबाग के प्रभात पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और चालक ने लापरवाही से टर्न लिया, जिससे बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं आई। मजबूरन घायल को ऑटो से अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में बड़े वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे सड़क हादसे आम हो गए हैं। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img