Thursday, October 1, 2026
23.1 C
Bhopal

प्रेमी संग फरार हुई 4 बच्चों की मां:दिल्ली से लौटा दंपती

छतरपुर में चार बच्चियों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना गुरुवार की सुबह 5 बजे छतरपुर बस स्टैंड पर हुई, राजाराम श्रीवास अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली से अपने गांव लौट रहा था। राजाराम की शादी 2011 में रामदेवी से हुई थी।

दंपती की चार बेटियां हैं, जिनमें से दो दादा-दादी के पास गांव में और दो दिल्ली में रहती थीं। राजाराम पिछले 9 सालों से दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। उसकी पत्नी रामदेवी का पिछले 5 सालों से सुनील श्रीवास नाम के रिश्तेदार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो दिल्ली में ही मजदूरी करता था।

24 हजार रुपए नगद ले उड़ी, खात में भी थे 50 हजार घटना के दिन जब परिवार बस से छतरपुर पहुंचा, तो रामदेवी ने पति को बच्चों को टॉयलेट ले जाने के लिए कहा। जब राजाराम बच्चों के साथ लौटा, तो पाया कि उसकी पत्नी सुनील के साथ फरार हो गई थी। साथ में वह 24 हजार रुपए नकद और अपने खाते में रखे 50 हजार रुपए भी ले गई।

मायके में संपर्क किया, माता-पिता बोले- उनके लिए मर चुकी है

पति ने पत्नी के मायके में संपर्क किया, जहां से उसके माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी उनके लिए मर चुकी है और वह वहां नहीं आई है। राजाराम ने शाम 5 बजे सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने कहा कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। राजाराम का कहना है कि वह अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे जमा कर रहा था, जो अब उसकी पत्नी लेकर भाग गई है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img