Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

आंखो के डॉक्टर के साथ धोखाधड़ी

इंदौर के पलासिया में एक आंखों के डॉक्टर के साथ धोखाधड़ी हो गई। वॉट्सऐप पर संपर्क कर ‘केयर ग्लोबल इंडिया’ नाम की कंपनी ने उनसे ठगी की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पलासिया पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर महेश अग्रवाल का ‘श्री गणेश नेत्रालय’ नाम से क्लिनिक है। उन्होंने बताया कि क्लिनिक के लिए उन्हें ऑप्थेलमोलॉजी उपकरणों की जरूरत थी, जिसके लिए उन्होंने परिचितों से संपर्क किया। इस दौरान राकेश कौल, निवासी आदित्य सिटी, इंदिरापुरम, गाजियाबाद ने उनसे वॉट्सऐप पर संपर्क किया।

राकेश ने खुद को “केयर ग्लोबल इंडिया” नामक कंपनी का संचालक बताया। इसके बाद उपकरणों को लेकर बातचीत हुई, जिसमें डॉक्टर ने 5 लाख रुपए कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में जमा किए। बाद में उन्होंने 40 लाख रुपए का लोन लिया और 19 लाख रुपए राकेश कौल की कंपनी को दिए।

इसके बाद एक और बार 5 लाख रुपए का भुगतान किया गया। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी राकेश कौल ने उपकरण नहीं दिए।

इसके बाद डॉक्टर अग्रवाल ने राकेश से मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फिर उन्होंने ईमेल और पत्र भेजे, यहां तक कि वकील के माध्यम से कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार, उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी पर केस दर्ज किया।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img