Thursday, July 2, 2026
26.7 C
Bhopal

साला कहने पर नाराज होकर चलाई गोली, नेवी जवान घायल

ग्वालियर की हजीरा थाना पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए नेवी के जवान के मामले गुरुवार देर रात दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना समर्थ नगर में मंगलवार रात करीब 12:30 बजे की है। वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी थी।

पुलिस के मुताबिक नितिन का दोस्त हनी उर्फ रोहित डंडोतिया शैलेन्द्र घुरैया को बहनोई मानता है। शैलेन्द्र का दोस्त वशिष्ट शर्मा है। तीन दिन पहले महाराजपुरा इलाके में जब यह सभी बैठे थे तो वशिष्ट ने हनी को साला बोला था, जिस पर हनी नाराज हो गया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। उस समय दोस्तों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत करा दिया था।

उसके बाद से ही वशिष्ट उससे बदला लेने की फिराक में था। मंगलवार रात शैलेन्द्र घुरैया के साथ समर्थ नगर आंगनबाड़ी के बाहर पहुंचा और वहां बैठे हनी पर पिस्टल से फायर कर दिया था। लेकिन गोली हनी को लगने के बजाए पास बैठे नितिन को लग गई थी जिसके बात शैलेंद्र घुरैया और वशिष्ट शर्मा फरार हो गए थे।

गोली नितिन के कूल्हे में लगी थी। घटना के बाद अन्य दोस्तों घायल हालत में नितिन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

पुलिस ने जांच के बाद शैलेन्द्र घुरैया और वशिष्ट शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी तो दोनों अपने घरों से फरार मिले हैं। जिनकी तलाश में पुलिस मुरैना और भिण्ड में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

पुलिस की टीमें बदमाशों को भिंड-मुरैना कर रही तलाश

मामले की जानकारी देते हुए गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि नेवी जवान को गोली मारने वाले दो बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दो टीमें मुरैना और भिण्ड में दबिश दे रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img