Thursday, July 2, 2026
26.7 C
Bhopal

ग्वालियर में 7वीं की स्टूडेंट से रेप

ग्वालियर में 7वीं की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहलाकर साथ ले गया था। सुनसान इलाके में ले जाकर लड़की को डराया-धमकाया। वारदात के बाद उसे वहीं छोड़कर चला गया। सहमी हुई छात्रा रातभर वहीं बैठकर रोती रही। सुबह होने पर घर पहुंची।

मामला ग्वालियर-मुरैना रोड स्थित पुरानी छावनी में शुक्रवार शाम का है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी सोहेल खान (26) को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, 14 साल की छात्रा गुरुवार शाम 7 बजे सब्जी लेने के लिए दुकान जा रही थी। रास्ते में उसे घर से कुछ दूर रहने वाला सोहेल उर्फ तस्लीम खान मिला। उसने छात्रा को रोका। उससे बात करने को कहा। जान-पहचान होने की वजह से छात्रा ने उसकी बात मान ली।

सोहेल छात्रा को बाइक पर बैठाकर रायरू गांव में सुनसान मंदिर के पास ले गया। नीम के पेड़ के नीचे गलत हरकत करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो कत्ल करने की धमकी दी। दुष्कर्म करने के बाद सोहेल वहां से भाग गया।

रातभर पेड़ के नीचे बैठी रही छात्रा छात्रा की हालत खराब थी। अंधेरा होने की वजह से उसे घर जाने में डर लग रहा था। वह रातभर पेड़ के नीचे बैठी रही। सुबह होने पर घर की तरफ निकली। उधर, परिजन भी उसे तलाश रहे थे। रास्ते में वे मिल गए।

बेटी की बदहवास हालत देखकर परिजन पूरा माजरा समझ गए। वे उसे लेकर पुरानी छावनी थाना पहुंचे और शिकायत की।

भागने की कोशिश में था आरोपी पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी सोहेल के घर पहुंच गई। वह घर से भागने की तैयारी में था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी क्षमा राजौरिया ने कहा-

आरोपी को तीन घंटे में ही हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img