Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

पीसीसी चीफ बोले- जब मोदी बजट लाए, देश निराश हुआ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली ऐसी है कि बीजेपी के लोग देश को लूट और बेच रहे हैं। इससे पहले भी जब-जब मोदी बजट लाए हैं, देश निराश ही हुआ है। भ्रष्टाचार अद्भुत और अकल्पनीय हो गया है। ‘लूटो और बेचो देश को’ वाली नीति पर काम हो रहा है।

दरअसल, केंद्र सरकार का आज बजट पेश हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 8वीं बार बजट पेश किया। इस पर पटवारी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रतिक्रिया दी।

पटवारी ने कहा कि देश में सरकारें नहीं बच रही हैं, केवल चुनाव हो रहे हैं। विकास दर नीचे है, लेकिन भाषण ऊंचे स्तर पर हैं। उद्योगपतियों के सोलह लाख करोड़ रुपये दस साल में माफ कर दिए गए, लेकिन किसानों के लिए कोई ठोस काम नहीं हो रहा है।

“देश पर 270 लाख करोड़ रुपये का कर्ज”

जीतू पटवारी ने केंद्र के बजट को लेकर कहा कि किसानों की आत्महत्या बढ़ रही है, युवाओं के रोजगार का संकट बना हुआ है। एमएसपी को लेकर किसान सड़क पर हैं। देश पर 270 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। हालात बदतर होते जा रहे हैं। सरकार उद्योगपतियों और ‘हम दो, हमारे दो’ की बनती जा रही है। गरीब और गरीब हो रहा है, अमीर और अमीर हो रहा है वहीं, देश छोड़ता जा रहा है।

यही स्थिति मध्य प्रदेश में भी है। प्रदेश सरकार लगभग पांच लाख करोड़ रुपये के कर्ज में है।

नेता प्रतिपक्ष बोले- बजट जुमलों की पोटली

उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि मोदी सरकार का बजट 2025 भी जुमलों की पोटली निकला है। महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, केवल बड़े-बड़े वादों का मायाजाल है। चुनावी साल में फिर मध्यप्रदेश को झूठे सपने दिखाने की तैयारी है, जिससे आम जनता का हाल बेहाल रहेगा।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img