Wednesday, July 1, 2026
28.2 C
Bhopal

शब-ए-बारात से पहले क़ोमी खिदमतगार ने शुरू किया सफाई अभियान

आगामी 14 फरवरी को मनाई जाने वाली शब-ए-बारात को ध्यान में रखते हुए, शहर के कब्रिस्तानों और मकबरों की सफाई एवं व्यवस्था को सुधारने के लिए क़ोमी खिदमतगार भोपाल और सद्भावना मंच की ओर से एक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 1 फरवरी से आरंभ होगा और शबे बारात की पूर्व संध्या तक जारी रहेगा।

संगठन के सचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न कब्रिस्तानों की साफ-सफाई की जाएगी। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि समाज को कब्रिस्तानों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए और अपनी ओर से भी सफाई और देखरेख में सहयोग देना चाहिए।

कई कब्रिस्तान हो गए गायब उन्होंने बताया कि शहर में पहले 200 से अधिक कब्रिस्तान थे। लेकिन समाज और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण कई कब्रिस्तान गायब हो चुके हैं। अब शेष बचे कब्रिस्तानों की हालत भी दयनीय है और वे असुरक्षित बने हुए हैं। इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

हाजी इमरान हारून ने मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड और कब्रिस्तान सुरक्षा समितियों से अपील की कि वे शबे बारात से पूर्व कब्रिस्तानों और मकबरों की स्थिति को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने मांग की कि बंद पड़े कब्रिस्तानों की भी सफाई कर वहां उचित रोशनी और पानी की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया कि वे इस अभियान में सहयोग दें और कब्रिस्तानों में लाइट, पानी आदि की स्थायी व्यवस्था करें ताकि कब्रिस्तानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img