Thursday, October 1, 2026
25.9 C
Bhopal

भोपाल में खाना खा रहे युवक की संदिग्ध मौत

भोपाल के कोलार इलाके में जीजा के साथ खाना खा रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक ने जीजा से सीने में तेज दर्द होने की बात ही थी। जीजा उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना शुक्रवार की दोपहर की है। शनिवार दोपहर को पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक हेमलाल अहिरवार (25) गांव वरभान जिला नरसिंहपुर का रहने वाला था। यहां भोपाल में वह अपने जीजा श्याम अहिरवार के साथ ललिता नगर में रहता था। दोनों जीजा-साले पेंटर का काम करते थे।

जीजा बोले कुछ करते इससे पहले ही दम तोड़ दिया

मृतक के जीजा श्याम अहिरवार ने बताया कि वे दोनों शुक्रवार को कोलार इलाके में स्थित निर्माणाधीन मकान की साइट पर थे। शाम करीब 4 बजे दोनों खाना खाने बैठे थे। हेमलाल को खाना खाता छोड़ वह बाहर पानी लाने गया था। लौटकर देखा तो हेमलाल जमीन पर पड़ा हुआ था। उसकी नाक से खून आ रहा था। आंख बंद होने से पहले हेमलाल ने एम्बुलेंस बुलाने को कहा और सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img