Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

छात्राएं बोलीं-बैड टच करते हैं बीईओ, वार्डन बनाती हैं वीडियो

बड़वानी जिले के पलसूद स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की वार्डन और बीईओ पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। हॉस्टल की छात्राएं शनिवार देर रात परिजन के साथ पलसूद थाने पहुंचीं। बताया कि वार्डन राठौड़ और बीईओ अनुचित व्यवहार करने के साथ बैड टच भी करते हैं।

छात्राओं के साथ आए आदिवासी समाज के लोग थाने पर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही राजपुर के एसडीओपी आयुष अलावा, तहसीलदार गणपत डावर, डीपीसी प्रमोद शर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी शीला चौहान मौके पर पहुंचे। छात्राओं को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने वार्डन प्रीति राठौड़ के खिलाफ पॉक्सो और एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

बीईओ ने इंदौर चलने को कहा, कपड़े खरीदने का लालच दिया एक छात्रा ने बताया कि वार्डन ने उसे फोन कर बीईओ से मिलने के लिए बुलाया था। जब वह पहुंची तो बीईओ ने छात्रावास दिखाने के बहाने उसे अंदर ले जाकर बैड टच किया। बीईओ ने उसे इंदौर चलने का प्रस्ताव भी दिया। कपड़े खरीदकर देने का लालच भी दिया। छात्रा वहां से भाग आई तो उन्होंने मैसेज कर किसी को भी इस घटना के बारे में न बताने की धमकी दी।

दूसरी छात्रा के मुताबिक, वह 29 जनवरी को छात्रावास में विदाई समारोह के दौरान वार्डन के कमरे में साड़ी पहनने के लिए मदद मांगने गई थी। कपड़े बदलने के दौरान वार्डन ने उसका वीडियो बनाया। मना करने पर गलत व्यवहार किया।

इससे पहले 2023 में कक्षा 11वीं की एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि वार्डन प्रीति राठौड़ ने उसे बैड टच किया था।

जयस ने की एसआईटी बनाने की मांग जयस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजू पटेल ने मामले में वार्डन प्रीति राठौड़ की गिरफ्तारी और एसआईटी के गठन की मांग की है।

वहीं, एसपी जगदीश डावर ने बताया कि तीन छात्राओं ने हॉस्टल वार्डन प्रीति राठौड़ और एक अज्ञात बीईओ के खिलाफ शिकायत की थी। छात्राओं ने शनिवार को वार्डन का मोबाइल ले लिया था। कलेक्टर गुंचा सनोबर ने तहसीलदार गणपत डावर और जिला शिक्षा अधिकारी शीला चौहान को भेजकर मामले की जांच कराई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर वार्डन प्रीति राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img