Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

1.5-किलो सोने के जेवर से भरा बैग बस से चोरी

ग्वालियर में एक सराफा कारोबारी का सोने-चांदी और नकदी से भरा बैग अज्ञात चोरों ने बस से पार कर लिया। कारोबारी शनिवार शाम भिण्ड से ग्वालियर जेवरों की बिक्री और ऑर्डर लेकर वापस आ रहा था। बैग में डेढ़ किलो सोने के जेवर और आठ लाख रुपए रखे हुए थे।

घटना गोहद चौराहे से डीडी नगर चौकी के बीच की है। घटना का पता चलते ही पीड़ित ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर के दानाओली नई सड़क निवासी 45 वर्षीय शुद्धतम प्रकाश जैन पुत्र सुरेशचंद्र जैन एक सराफा कारोबारी हैं और उनकी बालाजी कॉम्पलेक्स में सोने और चांदी के जेवरों की दुकान है। दुकान के साथ ही सप्ताह में एक बार वह सोने के जेवर लेकर भिण्ड में बिक्री करने जाते हैं। साथ ही नए जेवरों के ऑर्डर लेकर आते हैं, जिन्हें अगले सप्ताह में कारोबारियों को सप्लाई करते हैं। हर बार की तरह बीते रोज भी वह जेवर बेचने के लिए निकले थे।

कारोबारी ने आठ लाख के जेवर बेचे थे

भिण्ड में शनिवार शाम तक कारोबारी ने करीब आठ लाख रुपए के जेवर बेचे थे और उनके बैग में करीब डेढ़ किलो और जेवर थे। शाम होने पर उन्होंने ऑर्डर लेना बंद किया और बस स्टैंड आ गए।

गुजराती ट्रैवल्स की थी बस

बस स्टैंड से उन्होंने गुजराती ट्रैवल्स की बस क्रमांक (MP30 P 0196) में सवार हुए। बस में उस वक्त काफी भीड़ थी, इसलिए कारोबारी ने अपने बैग को सीट के ऊपर बनी रैक पर रख दिया था और सीट नहीं मिलने पर खुद खड़े होकर सफर किया।

गोहद चौराहे पर कंडक्टर ने कैबिन में बैठाया

गोहद चौराहे पर बस खाली होने पर कंडक्टर ने शुद्धतम प्रकाश को केबिन में बैठने के लिए कहा तो वह केबिन में खाली सीट पर जाकर बैठ गए और वहां बैठकर अपने बैग पर नजर रखे हुए थे।

इसके बाद कंडक्टर ने उन्हें ड्राइवर की तरफ कर दिया, तो उनकी नजर बैग से हट गई और जब बस डीडी नगर पहुंची, तो पता चला कि बैग गायब है। बैग चोरी होने का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी।

चोर की तलाश की जा रही है

महाराजपुरा थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि अज्ञात चोर बस से एक सराफा कारोबारी का सोने-चांदी और नकदी से भरा बैग चुराकर ले गए हैं। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img