Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

मायके जाने से मना करने पर नवविवाहिता ने खाया जहर

शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के ककरई गांव में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने मायके जाने से मना करने पर यह कदन उठाया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, अतर सिंह जाटव की शादी दो महीने पहले सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के चांढ गांव की रहने वाली प्रियंका जाटव से हुई थी। रविवार को प्रियंका ने मायके जाने की जिद की, लेकिन उसके ससुर बादाम जाटव ने फसल कटाई के 4-5 दिन बाद उसे मायके ले जाने की बात कही। इस बात से नाराज होकर प्रियंका ने जहर खा लिया।

जिला हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत में सरसों की कटाई करने गए थे। जब प्रियंका की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे तुरंत बैराड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है और इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img