Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

भोपाल में घर में घुसकर युवती से रेप

भोपाल में 23 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी दूर का रिश्तेदार है। आरोपी ने पहली बार पीड़िता के साथ उसी के घर में दुष्कर्म किया था। तब लड़की घर में अकेली थी। बाद में बदनाम करने की धमकी देकर कई बार संबंध बताए। तंग आने के बाद पीड़िता ने रविवार को मां को पूरा घटनाक्रम बताया। फिर उनके साथ थाने पहुंचकर आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय युवती घर में वह अपनी मां के साथ रहती है। पास में ही उसकी नानी रहती है। वह अक्सर अपनी नानी के घर आया-जाया करती थी। नानी जिस मोहल्ले में रहती है। उसी इलाके में विदिशा निवासी सचिन नाम के युवक का आना-जाना था। इस युवक की मौसी इस मोहल्ले में रहती है। एक ही इलाके में आने-जाने के कारण दोनों के बीच बातचीत हुई तो पता चला कि वे आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। इसके बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। पिछले साल नवंबर के महीने में एक दिन युवक विदिशा से भोपाल आया और सीधे युवती के घर पहुंच गया।

अकेला देख घर में घुस गया था आरोपी

इस दौरान युवती घर में अकेली थी। उसकी मां अपने काम पर गई थी। युवती ने बताया भी कि, वह घर में अकेली है। इसलिए मिलने के लिए बाद में आना। युवक ने उसके कोई बात नहीं सुनी और जबरदस्ती घर में घुस गया। घर में घुसने के बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

ज्यादती करने के बाद वह बदनाम करने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। युवक की धमकी से डरी हुई युवती ने किसी को कुछ भी नहीं बताया। उसकी इसी चुप्पी का फायदा उठाते हुए युवक ने युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। परेशान होकर युवती ने रविवार को अपनी मां को पूरी बात बताई और थाने में जाकर शिकायत की। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

परिचित युवक ने महिला से की छेड़खानी

ऐशबाग इलाके में एक महिला के साथ उसके परिचित युवक ने छेड़खानी कर दी। पुलिस ने बताया कि, 27 वर्षीय महिला घरेलू काम करती है। वह पहले जिस मकान में रहती थी, वहां सुजीत नामक युवक से पहचान थी। इस दौरान दोनों का घर आना-जाना था। बाद में महिला ने अपनी घर बदल लिया था। पिछले साल नवंबर महीने में सुजीत ने महिला के साथ अभद्रता की तो उसने उसे समझाईश दी थी। उसके बाद सुजीत ने आगे कोई हरकत नहीं की।

पिछले दिनों महिला अपने मासूम बच्चे को लेकर आंगनबाड़ी जा रही थी, तभी रास्ते में सुजीत ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। समझाईश के बाद भी जब उसकी हरकतें बंद नहीं हुई तो पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img