Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

SEIL प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट मध्य प्रदेश विधानसभा, मुख्यमंत्री निवास, शूटिंग अकैडमी एवं शैक्षणिक संस्थानों का किया भ्रमण

भोपाल, 3 फरवरी 2025 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आयोजित SEIL यात्रा (Student Experience in Inter-State Living) के तहत पूर्वोत्तर भारत से आए प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश का दौरा किया। इस यात्रा के अंतर्गत प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश विधानसभा, मुख्यमंत्री निवास, मध्य प्रदेश शूटिंग अकैडमी तथा भोपाल के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कराया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिनिधियों से मुलाकात की और अपने पुराने SEIL यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश न केवल भौगोलिक दृष्टि से, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की विविधता को अपनाने और राष्ट्र की एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।
विधानसभा में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने छात्रों से संवाद किया और SEIL यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम “एक देश, एक संस्कृति” की भावना को सशक्त करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह – 4 फरवरी को आयोजित होगा जिसमें उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल होंगे शामिल

SEIL यात्रा के अंतर्गत 4 फरवरी 2025 को एक भव्य नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

SEIL यात्रा का उद्देश्य

ABVP द्वारा संचालित यह यात्रा “एक राष्ट्र,एक जन एवं एक संस्कृति” की भावना को सशक्त करते हुए युवाओं को भारत की सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराने और राष्ट्र की एकता को मजबूत करने का कार्य कर रही है। पूर्वोत्तर राज्यों से आए प्रतिभागी 1 से 5 फरवरी 2025 तक मध्य प्रदेश प्रवास करेंगे और इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेंगे।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img