Tuesday, June 23, 2026
27.8 C
Bhopal

कंपनी की लक्की कस्टमर बना युवती से ठगी

इंदौर के हीरानगर पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन से मिली एक युवती की शिकायत के बाद ठगी के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, उसे अलग-अलग अकाउंट से पेमेंट लेकर 8 प्रोडक्ट भेजने का झांसा देकर ठगी की गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

हीरानगर पुलिस ने बताया कि, विठल ठाड़ा निवासी सुंदर नगर, मेन रोड की शिकायत पर दो मोबाइल नंबर और अकाउंट धारकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विठल ने बताया कि, उनकी बेटी कशिश का अकाउंट रेडीमेड कॉम्प्लेक्स, सुंदर नगर में है। 25 नवंबर 2024 को उसे दो नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वालों ने दावा किया कि वह हाईफेन स्किनकेयर कंपनी के पुराने और नियमित कस्टमर हैं और उन्हें कंपनी की ओर से 4,200 रुपए की शॉपिंग करने पर आईफोन, टी.वी., लैपटॉप और अन्य 8 आइटम बहुत कम कीमत में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि, भुगतान कंपनी की वेबसाइट पर नहीं, बल्कि दिए गए अकाउंट नंबर पर करना होगा। कशिश को झांसा देकर दो अकाउंट नंबर दिए गए, जिन पर पहले 4,242 रुपए का भुगतान किया गया।

इसके बाद ठग ने कहा कि, उनका ऑर्डर बुक नहीं हुआ है, इसके लिए उन्हें 9,887 रुपए का जीएसटी सहित फिर से भुगतान करना होगा। जब कशिश ने पहले किए गए भुगतान के बारे में पूछा, तो आरोपी ने कहा कि, वह राशि अकाउंट में वापस आ जाएगी। इसके बाद 9,887 रुपए का भुगतान फिर से कराया गया।

फिर आरोपी ने कहा कि, इस नंबर से ऑर्डर बुक नहीं हो रहा है और 59,595 रुपए का भुगतान करके आईफोन और लैपटॉप प्राप्त किया जा सकता है। कशिश ने जब पहले दिए गए पैसे वापस मांगे, तो. ठग ने कहा कि वह अपने आप अकाउंट में लौट आएंगे। इसके बाद कशिश ने दूसरे अकाउंट में दिए गए निर्देशानुसार पैसे ट्रांसफर किए, लेकिन न तो उत्पाद बुक हुआ और न ही उसे प्राप्त हुआ।

इस मामले में कशिश ने साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत की, जिसके बाद हीरानगर पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मामले में अकाउंट होल्डर और मोबाइल नंबर धारकों को आरोपी बनाया है।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img