Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

जहांगीराबाद में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

जहांगीराबाद में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और नगर निगम अधिकारियों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। कार्रवाई के दौरान दुकानदार ने कहा-चबूतरा ही तो बनाया है। सब बनाते हैं। इस पर अतिक्रमण अधिकारी ने कहा-आप सड़क पर हैं, आपको कई बार समझाइश दी गई, लेकिन आप लोग समझते ही नहीं हैं।

आपका सामान भी जब्त किया जाएगा। यह सुनते ही दुकानदार टेबल से सामान समेटते हुए जल्दी-जल्दी दुकान के अंदर फेंकने लगे। अधिकारी ने कहा कि बाहर से अंदर फेंका सामान भी जब्त कराऊंगी। उनके बीच तीखी नोंक-झोंक भी हुई।

मध्य विधानसभा की अतिक्रमण निरोधक अधिकारी सृष्टि भदौरिया ने बताया कि करीब छह महीने से जहांगीराबाद में नाले और नालियों के साथ सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को समझाइश दी जा रही थी। उन्हें दुकान के बाहर और सड़क पर नियमित सामान नहीं रखने की हिदायत दी जा रही थी। सोमवार को उन्हें सामान हटाने की समझाइश दी गई, लेकिन उसके बाद भी नहीं माने।

यहां पर रीना फास्ट फूड संचालक ने नाले के ऊपर लोहे की चद्दर डालकर उसे पूरा ढक दिया था। उस पर ही लोगों को बैठाकर दुकान संचालित कर रहा था। उसके पूरे स्लैब और पक्के निर्माण को हटाया गया। इसके साथ ही मोबाइल दुकान संचालक ने दुकान के बाहर नाली और सड़क पर पांच फीट तक टेबल रखकर सामान बेच रहा था। उसका भी सामान जब्त किया गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

Hot this week

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

Topics

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img