Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

ग्वालियर में 3 लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा

ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में स्थित कैलाश टॉकीज के पास एक युवक की तीन लोगों ने पिटाई कर दी। एक व्यक्ति लगातार डंडे से उसकी पीठ और पैरों पर वार कर रहा था, जबकि दूसरा साथी उसकी छाती पर पैर रखकर खड़ा हो गया। घटना मंगलवार सुबह की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो मिलने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है। पिटाई करने वालों की पहचान कैलाश टॉकीज के मैनेजर और दो कर्मचारियों के रूप में हो चुकी है। हालांकि, अब तक इस मामले की कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है।

एक मिनट 6 सेकेंड का वीडियो आया सामने वीडियो एक मिनट 6 सेकेंड का है। इसमें तीन युवक लाठी-डंडों से एक व्यक्ति की पिटाई करते दिख रहे हैं, जबकि आसपास खड़ी भीड़ तमाशा देख रही है। सड़क पर मारपीट करने के बाद हमलावर उसे खींचकर कैलाश टॉकीज के अंदर ले जाते हैं, जहां दोबारा उसकी पिटाई की जाती है।

इसके बाद, एक व्यक्ति पीड़ित युवक की छाती पर पैर रखकर खड़ा हो जाता है। मारपीट के दौरान युवक लगातार मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img