Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ठगने वाले गिरफ्तार

एसबीआई क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराने के नाम पर देशभर में लोगों को ठगने वाला गिरोह को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह में तीन लड़कियां शामिल हैं। फर्जी कॉल सेंटर पर पिछले 2 साल से टेलीकॉलर के रूप में काम करने वाले यह जालसाज क्रेडिट कार्ड धारकों को एसबीआई का अधिकारी और कर्मचारी बन कॉल करते थे। क्रेडिट कार्ड अपडेट और उसकी लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों को बातों में फंसाकर उनसे ओटीपी पूछ कार्ड से रकम निकाल लेते थे।

एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों से 9 मोबाइल जब्त किए गए हैं। पूछताछ में चारों ने बताया उन्हें रोजाना 50 क्रेडिट कार्ड धारकों के नंबर मिलते थे। इन्हें कॉल कर लिमिट बढ़ाने का कहते थे, जो झांसे में आता उससे रकम ठग लेते थे।

अब पुलिस को टीम लीडर और कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड की तलाश है। इस गिरोह के भोपाल के कार्डधारी से इसी तरह 95500 रुपए की ठगी की। शिकायत के बाद क्राइम विंग को इनकी तलाश थी।

किसकी क्या भूमिका

  • राहुल सियोल : छत्तीसगढ़ का रहने वाला राहुल जॉब की तलाश में दिल्ली आया था। ग्रेजुएट राहुल ग्राहकों से ओटीपी पूछकर टीम लीडर तक पहुंचाता था।
  • ​पूजा वर्मा: दिल्ली की पूजा भी ग्रेजुएशन कर चुकी है। पैसों की जरूरत में इस गिरोह का हिस्सा बनी। कॉल कर लोगों को लिमिट बढ़ाने के जाल में फंसाती थी।
  • प्रिया: यह अभी ग्रेजुएशन कर रही है। प्रिया कॉल कर कार्ड अपग्रेड कराने के नाम पर साइबर ठगी को अंजाम देती थी।
  • मेघा सिंह: ग्रेजुएट मेघा भी कॉल कर लोगों से जानकारी लेती थी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img