Thursday, November 19, 2026
24.1 C
Bhopal

बीवीएम कॉलेज में पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी

ग्वालियर में एसएससी की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। यह घटना बीवीएम कॉलेज जमुना नगर थाटीपुर में बुधवार शाम की है। फर्जी छात्र ढाई लाख रुपए लेकर सॉल्वर बनकर आया था, लेकिन पर्यवेक्षकों की सतर्कता से वह पकड़ा गया।

दस्तावेज में उसका फोटो मिस मैच होने पर जब पूछताछ की तो वह पकड़ा गया। संस्थान ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने बुधवार रात को इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

थाटीपुर थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार को दर्पण कॉलोनी स्थित बीबीएम कॉलेज में एसएससी की परीक्षा आयोजित हो रही थी। जहां पर पर्यवेक्षक जब परिक्षार्थियों की जांच कर रही थी तो एक युवक पर शंका हुई। शंका होने पर पर्यवेक्षकों ने उससे पूछताछ की तो पहले युवक विश्वास से उनके सवालों के जबाव दे रहा था, लेकिन जब उनके सवाल की संख्या बढ़ी तो युवक घबरा गया। फर्जी परीक्षार्थी ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम कर्मेंद्र सिंह उर्फ कर्मवीर (18) पुत्र कंचन सिंह निवासी मिर्जापुर थाना सदर जिला धौलपुर है। वह लवेश तोमर नामक परिक्षार्थी के बदले में परीक्षा देने आया था और इसके लिए उसे ढाई लाख रुपए मिले थे। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना इस मामले में थाना प्रभारी थाटीपुर कमल किशोर पाराशर एक फर्जी परीक्षार्थी को को एसएससी की परीक्षा में पकड़ा है। वह किसी दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया था। उससे पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

Topics

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img