Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

यूपी-राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र के साथ नदी प्रोजेक्ट

राजस्थान और उत्तर प्रदेश के साथ नदी जोड़ो परियोजना पर काम शुरू करने के बाद मोहन सरकार अब महाराष्ट्र के साथ इस परियोजना पर काम करेगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की और ताप्ती-कन्हान नदी प्रोजेक्ट को पूरा कराने पर सहमति ली है।

महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने इस परियोजना में सहयोग देने की बात कही है। इस परियोजना से एमपी के बुरहानपुर और छिंदवाड़ा जिलों के आसपास के इलाकों को सिंचाई और पानी मिलेगा, जबकि महाराष्ट्र में नागपुर की पेयजल व्यवस्था में सुधार होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि ताप्ती और कन्हान नदी परियोजना लंबे समय से लंबित थी। अब इस पर काम करने की सहमति बनी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महाराष्ट्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।

एमपी के 1.23 लाख असिंचित इलाकों को मिलेगा पानी

सीएम यादव ने बताया कि परियोजना के प्रभावी होने पर ताप्ती नदी के तहत आने वाले एमपी के लगभग 1 लाख 23 हजार हेक्टेयर असिंचित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जबकि महाराष्ट्र के 2 लाख 34 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को जल मिल सकेगा।

इससे एमपी के बुरहानपुर, नेपानगर, खकनार, खालवा तहसीलों को पानी मिलेगा, जबकि छिंदवाड़ा भी लाभान्वित होगा। महाराष्ट्र में नागपुर और अन्य जिलों को भी पानी मिलेगा।

यूपी-राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र के साथ योजना

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद राजस्थान के साथ पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना को पूरा करने पर काम हो रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के साथ केन-बेतवा प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया और अब महाराष्ट्र के साथ तीसरी योजना पर भी आगे बढ़ रहे हैं।

जल्द ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर परियोजना को लागू करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जाएगा।

सीएम यादव ने कहा कि विकास यात्रा के तहत प्रदेश के सभी सेक्टर में काम हो रहा है। राज्य की नदियों का आसपास के राज्यों के साथ मिलन कराकर पानी का बंटवारा किया जा रहा है ताकि पीने के पानी की समस्या खत्म हो, औद्योगीकरण को बढ़ावा मिले और अन्य कार्यों में सहयोग किया जा सके। महाराष्ट्र के साथ नदियों से जुड़े कुछ विवाद थे, जिन्हें समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा हुई है।

गौरतलब है कि ताप्ती नदी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों से होकर बहती है, जबकि कन्हान नदी छिंदवाड़ा जिले के दमुआ से निकलती है और नागपुर तथा भंडारा जिलों से होकर गुजरती है।

Hot this week

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img