Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

ग्वालियर में शादी समारोह से रुपए भरा बैग चोरी

ग्वालियर में शादी समारोह में दुल्हन के पिता का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात राजबाग मैरिज गार्डन गोला का मंदिर में गुरुवार रात की है। दुल्हन के पिता ने बारातियों के स्वागत के दौरान सिर्फ पांच मिनट के लिए बैग कुर्सी पर रखा और उनके पलटते ही बैग गायब हो गया। बैग में तीन लाख रुपए के साथ कुछ उपहार व दस्तावेज रखे हुए थे।

घटना का पता चलते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गार्डन में लगे CCTV कैमरे खंगाले तो उसमें एक संदेही सूट बूट में खड़ा दिख रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदेही की तलाश शुरू कर दी है।

शहर के शताब्दीपुरम निवासी अरविन्द सिंह तोमर रिटायर्ड फौजी हैं। छह फरवरी को उनकी बेटी दीप्ति तोमर की शादी का कार्यक्रम मेला ग्राउंड स्थित राजबाग मैरिज गार्डन में चल रहा था। मेहमानों की अगवानी के लिए दुल्हन के पिता अरविंद सिंह दरवाजे पर खड़े थे और उनके पास ही नकदी से भरा बैग था। दस बजे वह मेहमानों की अगवानी कर रहे थे। कुछ देर के लिए वह कुर्सी पर बैठे और अपना बैग पास में रख लिया। तभी एक परिचित आए तो वह उठकर उनसे बात करने लगे। इतने में मौका पाकर अज्ञात चोर बैग ले गया। पांच मिनट बाद जब वापस कुर्सी पर देखा तो बैग वहां नहीं था। रुपयों से भरा बैग गायब होने का पता चलते ही विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। नाते-रिश्तेदार के साथ अन्य परिचित बैग की तलाश में जुटे, लेकिन ना तो चोर हाथ आया और ना ही बैग मिला।

पूरी घटना सिर्फ पांच में मिनट में हुई टीआई गोला का मंदिर हरेन्द्र शर्मा के अनुसार रिटायर्ड फौजी अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि तीन से पांच मिनट के भीतर यह पूरी वारदात हुई है। वह बैग कुर्सी पर रखकर एक मेहमान का स्वागत करने लगे। इसमें उनको तीन से पांच मिनट लगे। इसके बाद वापस लौटकर देखा तो बैग नहीं था। उसमें तीन लाख रुपए, कुछ लिफाफे, सोने का उपहार व कुछ दस्तावेज रखे हुए थे।

CCTV कैमरे में दिखा संदेही

दुल्हन के पिता का नगदी से भरा बैग चोरी होने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV खंगाले। इसमें संदेही चोर के फुटेज मिल गए। पुलिस ने तत्काल ही जिले भर में इन फुटेज को सर्कुलेट कराकर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img