Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

बाइक को टक्कर मारकर टैंकर में घुसी ट्रैवलर, 6 मृत

महू के पास मानपुर में एक ट्रैवलर ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर टैंकर में जा घुसी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों ने इंदौर के एमवाय अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। ट्रैवलर में सवार सभी यात्री कर्नाटक के बेलगाम जिले के रहने वाले हैं, जो महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे।

एमवाय अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 18 घायल लाए गए थे। इनमें से सागर (65) और नीतू (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक बच्चे को पीआईसीयू में एडमिट किया गया है। बाकी लोग हड्डियां टूटने और चोट लगने के कारण एडमिट हैं। उनकी हालत ठीक है।

घाट से उतरते वक्त हुई बेकाबू

मानपुर थाने के एसआई रवि के मुताबिक, राऊ-खलघाट हाईवे पर भेरुघाट उतर रही ट्रैवल्स नंबर DD01 X 9889 ने अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद टैंकर नंबर MP09 HG 8024 में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार हिमांशु और शुभम की भी मौत हुई है। हिमांशु धरमपुरी और शुभम सेंधवा का रहने वाला था।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img