Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

बिलखिरिया थाने के सामने हादसा

पुलिस ने दूध बांटने वालों से जुटाई जानकारी

बिलखिरिया थाने के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार दूधवाले ने गुरुवार अलसुबह भेल के रिटायर्ड अधिकारी की जान ले ली। मौके पर फैले दूध के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य हादसे में अज्ञात कार की टक्कर से जख्मी किसान ने दम तोड़ दिया।

भेल से रिटायर्ड 62 वर्षीय लक्ष्मीनारायण कुशवाह परिवार के साथ शांति नगर में रहते थे। टीआई उमेश चौहान ने बताया कि गुरुवार सुबह वे घर से टहलने निकले थे। करीब सवा 6 बजे बिलखिरिया थाने के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। मौके पर पुलिस को दूध के बर्तन का एक ढक्कन और दूध फैला मिला। पुलिस ने आसपास दूध बांटने वालों से उसकी जानकारी ली और आरोपी भगवान सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है।

रात को टहल रहे किसान की कार सवार ने ली जान बिलखिरिया इलाके में ही गुरुवार रात टहलने निकले 48 वर्षीय किसान जगदीश कुशवाह की अज्ञात कार सवार ने जान ले ली। टीआई ने बताया कि वे रोज की तरह गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह खाने के बाद घर से टहलने निकले थे। ये हादसा बिलखिरिया गांव के पास हुआ।

गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस को मौके से एक कार की टूटी हुई फॉग लाइट मिली है। पुलिस इसी आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img