Friday, June 19, 2026
35.9 C
Bhopal

लोकायुक्त ने सौरभ के करीबियों पर जांच का दायरा बढ़ाया

परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार से करोड़ों की संपत्ति जुटाने और भागीदारों की पहचान के लिए ईडी की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल से छह घंटे तक पूछताछ हुई। ईडी टीम सुबह 11:30 बजे सेंट्रल जेल पहुंची और दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक तीनों से सवाल-जवाब किए।

ईडी ने पहले चेतन से 45 मिनट और सौरभ से 50 मिनट तक पूछताछ की। इसके बाद शरद जायसवाल से सबसे लंबी, चार घंटे से अधिक पूछताछ हुई। सूत्रों के मुताबिक, ईडी अविरल कंस्ट्रक्शन कंपनी में काले धन को खपाने और मनी लॉन्ड्रिंग के तरीकों की जांच कर रही है।

सौरभ और शरद इस कंपनी के डायरेक्टर थे, जबकि चेतन को बेनामी संपत्तियों में मालिक दिखाया गया था। साथ ही, सौरभ के हवाला कारोबारियों से संबंधों को लेकर भी जांच की जा रही है। लोकायुक्त ने सौरभ की बेनामी संपत्तियों से जुड़े रिश्तेदारों से भी पूछताछ शुरू की है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में 10 से अधिक लोगों से बयान दर्ज किए गए। छापेमारी में 50 से अधिक प्रॉपर्टी के दस्तावेज जब्त किए गए थे।

तीनों के परिजनों ने की मुलाकात शुक्रवार सुबह सौरभ, चेतन और शरद के परिवार के लोग जेल में मिलने पहुंचे। सौरभ से उसकी मां उमा शर्मा, चेतन से उसकी बहन चित्रा और शरद से उसकी भांजी पलक ने 15-15 मिनट मुलाकात की। तीनों सुबह 6:30 बजे बैरक से बाहर आए।

Hot this week

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...

Topics

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img