Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

MP में 4 आईपीएस अफसरों के तबादले

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को आईपीएस सर्विस मीट शुरू होने के बीच मोहन यादव सरकार ने चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। शुक्रवार देर रात जारी के तबादला आदेश ए साईं मनोहर एडीजी और ओएसडी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली को भोपाल वापस बुलाया गया है। उन्हें अब एडीजी साइबर पुलिस पीएचक्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा एडीजी पुलिस मैनुअल पीएचक्यू मनीष शंकर शर्मा को एडीजी रेल पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है। एडीजी पुलिस मुख्यालय डीपी गुप्ता को एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, लोक सेवा गारंटी, कोऑपरेटिव फ्रॉड और पुलिस मैनुअल की जिम्मेदारी सौंपी‌ गई है। तबादला आदेश में एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई और लोकसेवा गारंटी मीनाक्षी शर्मा को ओएसडी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली पदस्थ किया है।

डीपी गुप्ता को एक माह बाद नई जिम्मेदारी परिवहन विभाग में चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली के मामले में हटाए गए आईपीएस अफसर डीपी गुप्ता को एक माह बाद राज्य सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले माह गुप्ता को हटाने के बाद से उनके पास कोई काम नहीं था। अब उन्हें एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, लोक सेवा गारंटी, को ऑपरेटिव फ्रॉड और पुलिस मैनुअल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सर्विस मीट में हुई थी साइबर क्राइम पर चर्चा

शुक्रवार से शुरू हुई आईपीएस सर्विस मीट के शुभारंभ के बाद पुलिस अफसरों ने मॉडर्न पुलिस क्राइम को लेकर स्पेशल सेशन बुलाया था और इस पर चर्चा हुई थी। इसमें बदलते वक्त के साथ बढ़ते क्राइम को लेकर पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग देने का काम किया गया था। इसके बाद रात को गृह विभाग ने आईपीएस अफसर के तबादले कर दिए और एडीजी साइबर के रूप में साईं मनोहर की पोस्टिंग कर दी गई।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img