Wednesday, June 17, 2026
38 C
Bhopal

सुसाइड नोट में लिखा-खुद को भगवान को समर्पित कर रहा

भोपाल जिले में बैरसिया के बसई विद्युत सब स्टेशन में रविवार दोपहर एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। एसडीओपी सर्वप्रिया सिन्हा ने बताया कि संजय मेहर उर्फ संजू ने ड्यूटी पर आने के बाद सब स्टेशन के अंदर पंखे के सहारे रस्सी का फंदा लटकाकर फांसी लगा ली। साथी कर्मचारियों ने शव को फंदे पर लटका देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मृतक संजय ने अपनी मां के नाम एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने लिखा- ऊपर जाकर आपको बहुत मिस करूंगा, भगवान से बोलूंगा कि अगले जन्म में भी आपका बेटा बनूं। संजय ने ये भी लिखा कि खुशी-खुशी अपने आपको भगवान को समर्पित कर रहा हूं। हालांकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

सुसाइड नोट में लिखा- इतने दिनों के लिए ही आया था संजय मेहर ने सुसाइड नोट में लिखा- मां, मेरी प्यारी मां। मैं जा रहा हूं। आपको ऊपर जाकर बहुत मिस करूंगा। भगवान से बोलूंगा कि अगले जन्म में भी मुझे आपका बेटा बनाए। और हां, मेरे जाने के बाद आप रोना नहीं। नहीं तो मुझे भी रोना आएगा।

आप ये मत सोचना कि किसी लड़की की वजह से या किसी अन्य कारण से अपने आप को भगवान को समर्पित कर रहा हूं। मैं बस खुशी-खुशी अपने आप को भगवान को समर्पित कर रहा हूं। बस इतने ही दिनों के लिए दुनिया में आया था। अब जा रहा हूं। आप सभी अच्छे से रहना और रोना तो बिल्कुल भी नहीं। मुझे अच्छा नहीं लगगेगा।मेरे मरने का कोई भी कारण नहीं है। इसका जिम्मेदार मैं खुद हूं।

सुसाइड नोट के पीछे संजय ने 5 मोबाइल नंबर लिखे हैं और कहा कि जिस किसी को मिले इन नंबरों पर पहुंचा देना।

Hot this week

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

Topics

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img