Sunday, September 27, 2026
20.7 C
Bhopal

रेलवे कर्मचारी से मोबाइल लूटा

इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 21 चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी अकेले घूमने वाले लोगों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल लूटता था। उसने यह अपराध अपने शौक और मौज-मस्ती के लिए किए। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति से लूटा फोन

टीआई जितेंद्र यादव के मुताबिक, विकास नगर निवासी हितेश मनेरिया, जो रेलवे में कर्मचारी हैं, वल्लभ नगर जैन मंदिर के पास मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाश ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। जांच के दौरान पुलिस ने अमन पुत्र धर्मेंद्र जैन, निवासी सुखलिया को पकड़ा, जिसके पास से करीब 21 चोरी के मोबाइल मिले। इन मोबाइलों की कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

आरोपी की पहचान सीसीटीवी के जरिए हुई। पुलिस ने फुटेज अन्य थानों को भेजे, जहां हीरानगर पुलिस के जवानों ने उसे पहचान लिया। इसके बाद अमन को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने चोरी के मोबाइल छिपाकर रखे थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पहले भी कर चुका है लूट

अमन पहले भी कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसने पुलिस को बताया कि वह चोरी के मोबाइल जेल रोड के कुछ व्यापारियों को बेचता था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किन लोगों को मोबाइल बेचता था और उसके अन्य साथी कौन-कौन हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img