Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

भाजपा नेता को बीच बाजार में लाठी-डंडों से पीटा

विदिशा में भाजपा नेता और ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष रजनी लोधी के पति बृजेश लोधी को लाठी-डंडों से पीटा गया। 6 से ज्यादा बदमाश बीच बाजार में उस पर टूट पड़े। करीब 15 मिनट तक उसके साथ मारपीट की। मामला मंगलवार रात का है। बुधवार को इसका वीडियो भी सामने आया है।

मारपीट में घायल भाजपा नेता को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। बृजेश लोधी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि बृजेश लोधी शराब के मामले में बंद एक व्यक्ति से मिलने आबकारी विभाग के दफ्तर पहुंचे थे। इसी दौरान शराब कंपनी के मैनेजर ने अपने लोगों के साथ माधवगंज चौराहे पर उनके साथ मारपीट की।

पुलिस ने इस मामले में शराब कंपनी के मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जनपद अध्यक्ष पति को अस्पताल में भर्ती कराया। उनके सिर में चोटें आई हैं।

युवक को देखने गए, शराब कंपनी मैनेजर से अनबन हुई दरअसल मुहाना खेड़ा का मनोज चौकसे शराब मामले में आबकारी विभाग के पास बंद था। मंगलवार रात उसके पिता ने जनपद अध्यक्ष पति बृजेश लोधी को फोन करके बताया कि वह आबकारी विभाग का पता नहीं जानते। उन्होंने बेटे के लिए खाना देने जाने बृजेश की मदद मांगी।

इसके बाद बृजेश लोधी अपने साथी धर्मेंद्र गुर्जर और मनोज के पिता के साथ आबकारी विभाग पहुंचे। यहां पर पहले से ही श्री स्वास्तिक रिद्धि ट्रेडर्स शराब कंपनी का मैनेजर धनंजय सिंह मौजूद था। बृजेश का आरोप है कि धनंजय आबकारी कर्मचारियों से मनोज की पिटाई करवा रहा था। जब उन्होंने पीटने से मना किया तो धनंजय से उनकी अनबन हो गई।

इसके बाद धनंजय ने अपने साथियों को बुला लिया। जब बृजेश और धर्मेंद्र आबकारी विभाग से बाहर निकले तो धनंजय और उसके साथियों ने उनकी डंडों से पिटाई की।

विधायक और भाजपा नेता पहुंचे आरोपी मारपीट करने के बाद वहां से फरार हो गए। इसकी जानकारी जब विदिशा विधायक मुकेश टंडन को लगी। तब विधायक, भाजपा नेता तेजेंद्र सिंह बन्नू व अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में दोनों घायलों का हालचाल जाना।

इस मामले में सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि

मंगलवार रात को माधवगंज चौराहे पर शराब ठेकेदारों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दो लोग घायल पड़े हुए थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। कंपनी मैनेजर धनंजय उपाध्याय सहित उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img